चोटिल संकेत सरगर की मदद को प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाए हाथ

वेटलिफ्टर संकेत रिकवरी के लिए 25 अगस्त को जाएंगे अमेरिका  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बर्मिंघम में वजन उठाने के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए भारोत्तोलक संकेत सरगर के आश्चर्य की उस वक्त कोई सीमा नहीं रही, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पास आकर उनकी चोट का हाल लिया। संकेत कहते हैं कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि पीएम ने जब उनसे कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वह अधिकारियों को आदेश देंगे कि तब तक उनका ख्याल रखा जाए, जब तक.......

मनीषा कल्याण और सुनील छेत्री साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

कप्तान सुनील ने सातवीं बार जीता खिताब खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की नेशनल फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 2021-22 सत्र के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर चुना गया है, जबकि महिला वर्ग में मनीषा कल्याण को यह सम्मान मिला। छेत्री को सातवीं बार यह पुरस्कार मिला है, जबकि मनीषा पहली बार इस पुरस्कार के लिए चुनीं गईं। सुनील छेत्री और मनीषा को राष्ट्रीय टीम के उनके कोच क्रमश: इगोर स्टिमक.......

फाइनल में मिली हार को पचाना मुश्किलः हरमनप्रीत

तीन बार खेले फाइनल, तीनों बार हारे और एक भी गोल नहीं कर सके खेलपथ संवाद नई दिल्ली। स्टार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को पचाना मुश्किल है लेकिन टीम को आगे बढ़ना होगा। फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से  0-7 से हार गई थी। भारतीय उपकप्तान ने कहा, इतने बड़े अंतर से मिली हार को पचाना मुश्किल है। देखा जाए तो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय हॉकी टीम तीन बार आस्ट्रेलिया से फ.......

आस्ट्रेलियाई टीम अच्छा खेली, भारतीय टीम में समन्वय की कमी रही

गुरजंट का परिवार बोला- हार-जीत मायने नहीं रखती खेलपथ संवाद अमृतसर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल देश की झोली में डाला। चाहे भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी हो, लेकिन टीम को सिल्वर मेडल तक पहुंचाने वाले खिलाड़ियों के लिए यह गोल्ड से कम नहीं है। पंजाब के अमृतसर में जंडियाला गुरु के गांव खलैरा में पले-बढ़े गुरजंट सिंह के परिवार का कहना है कि भारतीय टीम एक कदम ऊपर आई है। अगली बार गोल्ड पक्का है। गुरजंट.......

शतरंज ओलम्पियाड में ओपन और महिला वर्ग में कांस्य

भारत बी टीम ने जर्मनी को 3-1 से हराया खेलपथ संवाद चेन्नई। भारत ‘बी’ टीम ने मंगलवार को 44वें शतरंज ओलम्पियाड के ओपन वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि महिला वर्ग में भारत ‘ए’ टीम ने भी तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ‘बी’ ने अपने अंतिम मैच में जर्मनी को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग में उज्बेकिस्तान ने सभी को हैरान करते हुए नीदरलैंड को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। आर्मेनिया की मजबूत टीम ओपन.......

शटलर लक्ष्य सेन ने स्वर्ण जीत सभी को चौंकाया

स्वर्ण जीतने वाले चौथे भारतीय खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हरा दिया। इस स्वर्ण के साथ ही लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में पदक जीतने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी और स्वर्ण जीतने वाले चौथे एथलीट बन गए। लक्ष्य से पहले प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी और पारुपल्ली कश्यप स्वर्ण जीत चुके हैं।  बैड.......

अंतिम दिन बैडमिंटन में बरसा सोना

राष्ट्रमंडल खेल: सिंधू, सेन और रंकीरेड्डी-चिराग बने विजेता बर्मिंघम। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने सोमवार को यहां फाइनल में जीत दर्ज करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का क्रमश: महिला और पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सोमवार को अपनी तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।.......

शरत कमल और निकहत रहे भारत के ध्वजवाहक

2026 में ऑस्ट्रेलिया में होगा अगला राष्ट्रमंडल खेल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पिछले 11 दिनों में हजारों एथलीट्स के शानदार परफॉर्मेंस और कड़ी टक्कर के बाद आखिरकार बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक समापन हो चुका है। अब 2026 में यह खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले जाएंगे। समापन समारोह में भारत के अचंता शरत कमल और निकहत जरीन ध्वजवाहक रहे। वहीं, बैंड द्वारा कई शानदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिले।  भारत बर्मिंघम राष्ट्रमं.......

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जानें कौन सा साल रहा टीम इंडिया के लिए बेस्ट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का अंत हो चुका है। भारत ने इस बार लगभग 215 एथलीट्स के दल को बर्मिंघम भेजा था। इस बार कुछ खेलों में भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा, वहीं कुछ खेलों में निराशा हाथ लगी और कई खेलों में मामूली अंतर से स्वर्ण से चूक गए। भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथे स्.......

200 मीटर रेस के फाइनल में नहीं पहुंच सकी हिमा

राष्ट्रमंडल खेलों में 0.01 सेकेंड से चूकीं हिमा दास बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिमा दास कोई पदक नहीं जीत पाई हैं। 200 मीटर रेस के फाइनल राउंड में जगह बनाने के लिए उन्हें अपनी हीट की शुरुआती दो एथलीट में शामिल होना था। हिमा दास ने इसके लिए अपना पूरा दम लगाया, लेकिन अंत में वो 0.01 सेकेंड से पीछे रह गईं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। हिमा ने 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में 23.42 मीटर में अपनी दौड़ खत्म की। हालांकि, वो अपनी हीट में तीसर.......